मन की बात 120वां एपिसोड: PM मोदी का संबोधन - चैत्र नवरात्र, जल संरक्षण और भारतीय संस्कृति पर चर्चा

PM नरेंद्र मोदी ने 30 मार्च 2025 को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। यह मन की बात कार्यक्रम का 120वे एपिसोड था। ‘मन की बात’ कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है। PM मोदी द्वारा जनता को संबोधित करने का यह एक व्यापक मंच बन चुका है।

इस एपिसोड में PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय नववर्ष की शुरुआत पर विशेष फोकस रखते हुए चैत्र नवरात्रि,जल संरक्षण तथा बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टी में आवश्यक गतिविधियों,खेलो इंडिया पैरा गेम्स और विदेश में भारतीय संस्कृति के संरक्षण आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा किया। आइए मन की बात के इस एपिसोड के मुख्य बातों पर विस्तार से चर्चा करते हैं।

मन की बात 120वां एपिसोड", "PM मोदी संबोधन", "चैत्र नवरात्र", "जल संरक्षण", "भारतीय संस्कृति", "खेलो इंडिया पैरा गेम्स
मन की बात 120वां एपिसोड", "PM मोदी संबोधन", "चैत्र नवरात्र", "जल संरक्षण", "भारतीय संस्कृति", "खेलो इंडिया पैरा गेम्स

इस एपिसोड के तहत मन की बातकार्यक्रम का प्रसारण एक विशेष दिन को ध्यान में रखकर हुआ, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष के चैत्र नवरात्र और भारतीय नववर्ष की शुरुआत को ध्यान में रखकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। PM मोदी ने देशवासियों को याद दिलाते हुए चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा तथा विक्रम संवत 2082 की ढेर सारी शुभकामनाएं दी PM मोदी ने धार्मिक उत्सवों के साथ-साथ नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ने पर भी जोड़ दिया भारतीय संस्कृति अनेक विविधताओं से भरा हुआ है।

भारत के विभिन्न राज्यों में इस नववर्ष को अलग-अलग नाम व परंपरा से मनाया जाता है महाराष्ट्र में इसे गुड़ी पड़वा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उगादी, कर्नाटक में युगादी तथा पंजाब में बैसाखी के नाम से मनाया जाता है।PM मोदी ने यह भी बताया कि हमारा देश विविधता होने के बाद भी एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल तक देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग उत्सव मनाए जाएंगे जिससे भारतीय संस्कृति समृद्धि आदि को याद किया जाता रहेगा।

बच्चों के गर्मी की छुट्टियों के लिए PM मोदी की प्रेरणा

मन की बात 120वां एपिसोड", "PM मोदी संबोधन", "चैत्र नवरात्र", "जल संरक्षण", "भारतीय संस्कृति", "खेलो इंडिया पैरा गेम्स
गर्मी की छुट्टी केवल आराम करने के लिए नहीं बल्कि इन छुट्टियों में अपने बच्चों को कुछ नया सीखने और प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित करने का समय है।

PM मोदी ने गर्मियों की छुट्टी पर अभिभावकों व बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए संबोधन किया कि गर्मी की छुट्टी केवल आराम करने के लिए नहीं बल्कि इन छुट्टियों में अपने बच्चों को कुछ नया सीखने और प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित करने का समय है। उन्होंने स्वयं अपने स्कूल के दिनों को याद किया और बताया कि कैसे वह छुट्टियों के दिनों में अनेक गतिविधियों में हिस्सा लिया करते थे।

उन्होंने बताया कि गर्मियों की छुट्टी काफी लंबी होती है। इसमें बच्चे अपनी रुचि के अनुसार संगीत,ड्रामा,स्पीच या कोई अपनी पसंद का हुनर सीख सकते हैं। बच्चों को अपने मनपसंद   चीजों पर फोकस करना चाहिए। गर्मी की छुट्टी बर्बाद नहीं करनी चाहिए, बल्कि इसका सकारात्मक उपयोग करना बच्चों के भविष्य के लिए सही रहेगा। पीएम मोदी का यह एपिसोड बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत तो है ही, साथ ही अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए संतुलित और उपयोगी माहौल तैयार करने के लिए प्रेरित करता है। ताकि बच्चे अपनी लक्ष्य की तरफ केंद्रित हो सके।

जल संरक्षण एक जिम्मेदारी

जल संरक्षण मन की बात कार्यक्रम का एक प्रमुख बिंदु रहा जल संरक्षण पर पूरे भारतवर्ष को अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। गर्मी के मौसम में पानी की उपयोगिता और जल संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने में जन सहयोग की आवश्यकता है। PM मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के तहत कैच द रेन अभियान का उल्लेख किया जिसके माध्यम से सरकार और जनता दोनों को मिलकर जल संरक्षण पर जोर देना होगा PM मोदी ने यह भी याद दिलाया कि पिछले 7, 8 वर्षों में तालाबों, जल रिचार्ज संरचनाओं, नए बने टैंकों से 11 बिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक पानी का संरक्षण हुआ है। यह ध्यान देने योग्य बात है कि ‘जल ही जीवन है’।

PM मोदी ने अपनी बातों में कर्नाटक के गडग जिले में ग्रामीणों द्वारा सूख चुकी झीलों को पुनर्जनन किए जाने का उदाहरण दिया। उन्होंने लोगों से गर्मी में पक्षियों व जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था करने, प्राकृतिक संसाधनों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए आमजन की जिम्मेदारी को याद दिलाया। PM मोदी ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सभी द्वारा मिलकर जल संरक्षण के लिए प्रयास करने, योजना बनाने तथा जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए प्रेरित किया।

मन की बात 120वां एपिसोड", "PM मोदी संबोधन", "चैत्र नवरात्र", "जल संरक्षण", "भारतीय संस्कृति", "खेलो इंडिया पैरा गेम्स
PM मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के तहत 'कैच द रेन' अभियान का उल्लेख किया जिसके माध्यम से सरकार और जनता दोनों को मिलकर जल संरक्षण पर जोर देना होगा

खेलो इंडिया पैरा गेम्स प्रेरणा का स्रोत

PM मोदी ने पैरा एथलीट को याद करते हुए खेलो इंडिया पैरा गेम्स के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इस बार खेलों में पहले से काफी अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है। उन्होंने पैरा एथलीटों की खूब प्रशंसा की। आज देश में पैरा एथलीटों ने एक अलग मुकाम हासिल किया है। उनका शानदार प्रदर्शन देश के नाम को रोशन कर रहा है। समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

आज भारतीय युवाओं को इन खिलाड़ियों से सीख लेने की आवश्यकता है जिन्होंने हजारों विपरीत परिस्थितियों में भी अपने देश का नाम रोशन किया है, और कभी हार नहीं मानी है। खेलो इंडिया पैरा गेम्स के तहत आज खिलाड़ियों को एक नया प्लेटफार्म मिला हुआ है, और वह देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

विदेश में भारतीय संस्कृति का संरक्षण

पीएम मोदी ने विदेश में भी भारतीय संस्कृति के बढ़ते हुए प्रभाव पर प्रकाश डाला और बताया कि आज भारतीय पर्व को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों निवास कर रहे हमारे भारतीय भाई बहन गर्व से मना रहे हैं, और पूरे विश्व में अपनी कला का प्रदर्शन व धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हो रहे हैं।

'मन की बात' एक संवाद का मंच

‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी का जनता से वैचारिक एवं भावात्मक जुड़ाव बना रहता है। यह 120वां एपिसोड दर्शाता है, कि यह मंच सरकारी योजनाओं और नीतियों के साथ-साथ समाज के युवा और हर वर्ग को प्रेरित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम है। पीएम मोदी हर महत्वपूर्ण मुद्दों पर इस प्लेटफार्म के जरिए अपनी बातों को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचा पाते हैं।

निष्कर्ष; ‘मन की बात’ प्रसारण का यह 120वां एपिसोड भारतीय नववर्ष की शुरुआत, शुभकामनाओं के साथ देशवासियों को जल संरक्षण, शिक्षा, खेल, संस्कृति आदि के क्षेत्र में सकारात्मक भाव पैदा करने के लिए प्रेरित करता है। पीएम मोदी ने अपील किया कि विकसित भारत बनाने के लिए देशवासियों को मिल जुल कर रहना होगा और देश के विकास के लिए एक दूसरे को प्रेरित करने पर जोड़ देना होगा।

Copy Link
Facebook WhatsApp X (Twitter) FbMessenger Instagram Telegram Snapchat
URL copied successfully!
Scroll to Top