World Hindi Day प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार को प्रोत्साहित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतेक वर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
हिंदी भाषा को आम जन तक पहुंचाने के लिए विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को भारत के नागपुर में आयोजित किया गया था 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाने की घोषणा 2006 में भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी द्वारा किया गया था, इस दिन विश्व स्तर पर हिंदी भाषा को पहचान मिली और हिन्दी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बना।
1949 में संविधान सभा द्वारा हिंदी को आधिकारिक भाषा घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर, भारत में आयोजित किया गया था। इसके उपलक्ष्य में, 2006 से 10 जनवरी को World Hindi Day के रूप में मनाने की घोषणा की गई। यह दिन महत्त्वपूर्ण है क्योंकि यह हिंदी भाषा की वैश्विक पहचान और उसकी सांस्कृतिक धरोहर के रुप में पुरे विश्व में पहचाना जाना लगा।
हिंदी भाषा का उद्देश्य विश्व स्तर व विश्व मंच पर हिंदी साहित्य और संस्कृति को प्रस्तुत करना विभिन्न देशों में निवास कर रहे हिंदी भाषी लोगों में एकता और अखण्डता को बनाये रखना और पूरे विश्व में हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करना इसका प्रमुख उद्देश्य है।
प्रतेक वर्ष विश्व हिंदी दिवस पर सरकारी और प्राइवेट संस्थाएं प्रतियोगिता अपने अपने स्तर पर निबंध लेखन काव्य सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन करती हैं इसमें भारतीय दूतावास द्वारा भारतीय दूतावास व उच्चायोग द्वारा सभी देशों में विशेष विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जहां पूरे विश्व के लोग आपस में हिंदी साहित्य पर चर्चा और विचार विमर्स करते हैं।
विश्व में लगभग 60 करोड़ (600 मिलियन) लोग हिंदी भाषा को बोलते व समझते हैं विश्व में मंदारिन चीनी और अंग्रेज़ी भाषा के बाद तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है हिंदी विश्व की एक प्रमुख भाषा है इसका प्रचार प्रसार वैश्विक स्तर पर भारत की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करता है हर वर्ष विश्व हिंदी दिवस का आयोजन लोगों को हिंदी भाषा सीखने और समझने के लिए प्रेरित करती है, दिन प्रतिदिन हिंदी भाषा अत्यधिक लोकप्रिय होती जा रही है और लोग इसकी पहुंच बढ़ रही है।
हिंदी दिवस विश्व 2025: थीम World Hindi Day 2025 Theme;
2025 में World Hindi Day की थीम “एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज़”, रखी गई है जो विभिन्न समाज के लोगों को एकजुट करने में हिंदी भाषा की भूमिका को दर्शाती है, इससे अंतर्राष्ट्रीय लेन देन के लिए हिंदी भाषा के उपयोग को प्रेरित करना है।