1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2025/26 (Union Budget 2025/26) पेश किया जाएगा। यह बजट भारत के नीतियों और सामाजिक योजनाओं पर विशेष प्रभाव डालेगा। तथा भारतीय अर्थव्यवस्था के दस्तावेज़ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

केन्द्रीय बजट 2025/26
केन्द्रीय बजट 2025/26 (Union Budget 2025/26) में आयकर में हो सकता है बदलाव

कर व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार?

इस बार के केंद्रीय बजट 2025/26 (Union Budget 2025/26) में व्यापारियों और उपभोक्ताओं को लाभ प्रदान किया जा सकता है। जिसमें आशा है, आयकर स्लैब में संभावित बदलाव किया जा सकता है जिससे मध्यम वर्ग को जीवनयापन में सहायता मिल सके। जीएसटी दरों में भी बदलाव का अनुमान है। जिससे व्यापारियों और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

इस बजट में सरकार बुनियादी ढांचे में सुधार तथा शहरी क्षेत्रो राष्ट्रीय राजमार्ग रेलवे और अन्य के लिए नए प्रोजेक्ट की घोषणा भी कर सकती है।

रोजगार के लिए सारकार की नीतियां

सरकार युवाओं के लिए रोजगार व लघु एवं मध्यम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए। टैक्स में कमी विशेष नए स्टार्टअप के लिए विशेष इन्सेंटिव और आसान लोन आदि जैसी योजनाओं की घोषणा कर सकती है।

केन्द्रीय बजट 2025/26
केन्द्रीय बजट 2025/26 (Union Budget 2025/26)

सामाजिक कल्याणकारी योजनाएँ

आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोगों के लिए सरकार केंद्रीय बजट 2025 26 में नए सब्सिडी योजनाओं व शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा को आम आदमी तक आसानी से पहुंचाने के लिए अपना ध्यान केंद्रित कर सकती है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अबतक कुल आठ केंद्रीय बजट पेश कर चुकी हैं। इस बार भी वह एक संतुलित और विकासोन्मुख बजट पेश करने का प्रयास करेंगी। देखने की बात यह है की इस बार का भारतीय बजट भारतीय अर्थव्यवस्था व नागरिकों पर क्या प्रभाव डालती है?

इस बजट में आयकर दरों में संभावित बदलाव और जीएसटी में सुधार की उम्मीद है, जिससे मध्यम वर्ग को राहत मिल सकती है और उद्यमियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो सकता है। सरकार का ध्यान सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर भी होगा, जिससे गरीब और वंचित वर्गों को आर्थिक सहायता मिलेगा, तथा बुनियादी ढांचे के विकास पर भी जोर दिया जाएगा, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। केंद्रीय बजट 2025-26 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह बजट, आर्थिक सुधारों और नीतिगत बदलावों के माध्यम से देश की प्रगति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

केन्द्रीय बजट 2025/26
केन्द्रीय बजट 2025/26 (Union Budget 2025/26)

1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2025/26 (Union Budget 2025/26) पेश किया जाएगा, उनका भाषण लोकसभा में सुबह 11 बजे शुरू होने की उम्मीद है। यह बजट भारत के नीतियों और सामाजिक योजनाओं पर विशेष प्रभाव डालेगा। तथा भारतीय अर्थव्यवस्था के दस्तावेज़ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस बार केंद्रीय बजट 2025/26 (Union Budget 2025/26) शनिवार के दिन पेश होगा, फिर भी भारत के सभी से शेयर बाजार खुले रहेगें। 

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 2025 में आठवाँ बजट पेश किया जायेगा है। जबकि नवनिर्वाचित एनडीए सरकार में दुसरा पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।अब तक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक अंतरिम बजट सहित कुल सात बजट पेश कर चुकी है, 1फरवरी 2025 को आठवां बजट पेश करेंगी इससे पहले वित्त मंत्री रहते हुए पी चिदंबरम यशवंत सिन्हा अरुण जेटली और मनमोहन सिंह लगातार पांच बजट पेश कर चूकें हैं।

आर्थिक सुधारों और नीतिगत बदलावों के माध्यम से, केंद्रीय बजट 2025-26 (Union Budget 2025/26) देश के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

केंद्रीय बजट 25/26 (Union Budget 2025/26) का प्रसारण संसद टी वी और दूरदर्शन चैनल पर किया जाएगा तथा आधिकारिक यूट्यूब चैनलों पर भी इसका प्रसारण देखा जा सकता है।

निर्मला सीतारमण अपनी सख्त आर्थिक नीतियों और सुधारवादी सोच के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने भारतीय राजनीति में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जहां उनकी नीतियाँ और फैसले देश की दिशा तय करते हैं। वित्त और रक्षा जैसे दो महत्वपूर्ण मंत्रालयों को संभालने वाली वह देश की कुछ गिनी-चुनी नेताओं में से एक हैं। उनका सफर हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ना चाहता है।

केन्द्रीय बजट 2025 पेस किया जा चुका है सम्पूर्ण जानकारी के लिये केन्द्रीय बजट 2025 पर क्लिक करें

Copy Link
Facebook WhatsApp X (Twitter) FbMessenger Instagram Telegram Snapchat
URL copied successfully!
Scroll to Top